सूरजपुर: सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोहागपुर नाला के समीप दो बाइक सवारों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोहागपुर नाला के पास हुआ, जहां दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ग्राम सोहागपुर निवासी आनंद राजवाड़े गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायल की मदद की। टीम में तैनात पेट्रोलिंग स्टाफ नरेंद्र शर्मा एवं वाहन चालक आनंद राम ने बिना समय गंवाए घायल आनंद राजवाड़े को अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराया। फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार जारी है।हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, हाईवे पेट्रोलिंग टीम की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता के चलते घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!