सक्ती। जिले के डभरा थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। डभरा-खरसिया मार्ग पर लक्ष्मणभांठा गांव के समीप ईंट से भरे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में मामा और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

गांव लौटते समय हुआ हादसा, टक्कर इतनी जबरदस्त कि बच नहीं सकी जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटमी गांव के निवासी छोटेलाल बरेठ, संजू बरेठ और लीलावती बरेठ मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मणभांठा के पास ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि छोटेलाल बरेठ और संजू बरेठ ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में जारी है उपचार

हादसे में लीलावती बरेठ गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

दुर्घटना की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर डभरा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!