


बलरामपुर: कलेक्टर विजय दयाराम के. के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से पीड़ित 5 परिवारों को 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जारी आदेशानुसार जहरीले सर्प के काटने से मृतक मंदिप आत्मज शिवलाल ग्राम सिहारा शंकरगढ़ की मृत्यु हुई थी। इसी प्रकार तालाब में डूबने से मृतक बोधन राम आत्मज स्व गन्दु राम ग्राम बकसपुर तहसील कुसमी, मृतक मोटू नगेशिया आत्मज रोधा नगेसिया चुटईपाट, नाला में डूबने से मृतक रामधनी नगेसिया आत्मज फेकू नगेसिया ग्राम डुमरखोला तहसील सामरी, तथा आकाशीय बिजली गिरने से मृतक संजय कुमार नेताम आत्मज लक्ष्मण नेताम ग्राम तालकेश्वरपुर तहसील रामचन्द्रपुर की मृत्यु हुई थी।
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने आरबीसी 6-4 के तहत् उनके निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
































