


अंबिकापुर: सरगुजा जिले के बतौली पुलिस को हत्या के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नानसाय तरांगी का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भतीजा सेतराम नगेसिया जमीन विवाद को लेकर इसे और इसकी पत्नी बसंती को गाली गलौच करते हुए तुम लोग यहां मवेशी को बांधे हो कहकर छड़ मोड़ने का चैनल लकड़ी से इसकी पत्नी बसंती के सिर में मार दिया, जिससे इसकी पत्नी वहीं गिर गई उसके सिर से खून निकलने लगा और उसकी मृत्यु हो गयी है। जिससे तत्काल अपराध दर्ज किया गया। जिससे आरोपी सेतराम नागेसिया तरांगी को घेराबंदी कर पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बसंती को चैनल लकड़ी से मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया और कारवाई कर आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
































