सूरजपुर: शहर के रिंग रोड स्थित छठ घाट के पास शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान सतपाल सिंह चावला उर्फ राजू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले तीन दिनों से लापता था।

जानकारी के अनुसार, सतपाल सिंह चावला (पिता किशन सिंह चावला) मूल रूप से चिरमिरी का निवासी था और वर्तमान में सूरजपुर के अग्रसेन वार्ड अंतर्गत भट्ठापारा में रह रहा था। वह पेशे से बाइक मिस्त्री था। परिजनों के मुताबिक, युवक बीते तीन दिनों से घर से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच शनिवार सुबह छठ घाट के पास उसका शव मिलने की सूचना सामने आई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!