
सूरजपुर: सूरजपुर जिले में पटवारी व्यवस्था के संबंध में भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारियों के कुल 210 स्वीकृत पदों में से 191 पद भरे हुए हैं। जिले में हड़ताल में जाने वाले पटवारी की संख्या 141 है।141 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कारण बताओ नोटिस उपरांत 6 पटवारियों ने ज्वाइनिंग किया। हड़ताल के दौरान 14 पटवारी को निलंबित किया गया। वर्तमान में 50 पटवारी हल्कों में अतिरिक्त प्रभार के माध्यम से राजस्व संबंधी कार्यों का संचालन किया जा रहा है। हड़ताल पर जाने के कारण 28 पटवारी का ब्रेक इन सर्विस किया गया।











