प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ के शुभारंभ पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी व्रतियों को नमन करते हुए कामना की कि सबको छठी मैया का आशीर्वाद मिले।

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय पावन अनुष्ठान

एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मैया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी छठ पर्व के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह महापर्व लोकआस्था, पवित्रता और अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। भगवान सूर्य की उपासना और छठी मैया की आराधना को समर्पित यह पर्व हमारी समृद्ध आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम प्रतीक है। उन्होंने सभी व्रतियों को सादर नमन करते हुए सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की।

दिल्ली और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी दी बधाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस बार दिल्ली में छठ महापर्व और भव्य होगा। मुनक नहर के दोनों किनारों पर 11 किलोमीटर लंबे सुंदर छठ घाट तैयार किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुविधापूर्वक पूजा कर सकें। उन्होंने छठी मैया से हर परिवार पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!