{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: सरगुजा जिले वन परिक्षेत्र उदयपुर में विचरण कर रहे खूंखार कबरा हाथी ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया है। गुरुवार शाम हाथी जंगल से निकलकर सीधे रिहायशी बस्ती में घुस गया और तीन लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में 80 वर्षीय महिला चिंगटी बाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हाथी ने शाम करीब 5:30 बजे बस्ती में पहुंचकर चिंगटी बाई को उनके घर की बाड़ी में पटक-पटककर मार डाला। वहीं, दूसरी महिला वर्षा ठाकुर को भी कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।

ड्रोन से हो रही थी निगरानी, फिर भी बस्ती में घुसा हाथी

बताया जा रहा है कि बुधवार से ही सूरजपुर वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे के माध्यम से हाथी की लगातार निगरानी कर रही थी। शाम तक हाथी उदयपुर क्षेत्र के झिरमिटी स्थित छोटे झाड़ के जंगल में छिपा हुआ था। लेकिन शाम होते ही अचानक जंगल से बाहर निकलकर सीधे बस्ती में घुस गया। वन विभाग की टीम कुछ समझ पाती, उससे पहले ही हाथी ने हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

कर्मकट्टा जंगल में पहुंचा हाथी, कई गांवों में दहशत

घटना के करीब आधे घंटे बाद हाथी कर्मकट्टा जंगल की ओर चला गया। इसके बाद जजगी, मोहनपुर, उपका, फूंगी, लक्ष्मणगढ़, महेशपुर, मानपुर और जगन्नाथपुर सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।बताया जा रहा है कि यह वही कबरा हाथी है, जिसने सूरजपुर और बलरामपुर जिले में अब तक 18 लोगों की जान ले ली है। लगातार हो रही जनहानि से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

शुक्रवार को कुमकी हाथी की मदद से पकड़ने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, वन विभाग शुक्रवार को कुमकी हाथी की मदद से कबरा हाथी को पकड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए हाथी को बेहोश कर उसके गले में रेडियो कॉलर (कॉलर आईडी) लगाया जाएगा। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की योजना है, ताकि मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।फिलहाल आसपास के गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!