जशपुर: जशपुर पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पत्थलगांव क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 8,190 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक पीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर की रात्रि थाना पत्थलगांव की टीम टाउन पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पत्थलगांव-जशपुर रोड किनारे विश्वकर्मा बॉडी गैरेज के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की। इस दौरान जुआ खेलते हुए सात लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान गुरुदेव विश्वकर्मा (26), वशिष्ठ कुमार विश्वकर्मा (36), सुनेश कुमार भुइंया (19), सीताराम विश्वकर्मा (42), राहुल कुमार (25), राजू शर्मा (45) और वीर कौशिक (34) के रूप में हुई। इनमें तीन आरोपी झारखंड के पलामू जिले के निवासी हैं, जो वर्तमान में पत्थलगांव क्षेत्र में रह रहे थे। शेष आरोपी पत्थलगांव एवं आसपास के क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने मौके से जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से 8,190 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक पीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए सभी सातों को अभिरक्षा में लिया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक जितेंद्र कुमार ताम्रकार, सहायक उप निरीक्षक लखेश कुमार साहू एवं आरक्षक राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!