गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दीपावली की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। राजिम क्षेत्र के टीला एनीकट के पास एक कार अनियंत्रित होकर महानदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पत्रकार शीतल साहू भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, साहू परिवार दीपावली का त्योहार मनाने के लिए रायपुर से अपने गृहग्राम पसौद लौट रहा था। इसी दौरान देर रात चंपारण थाना क्षेत्र के अंतर्गत टीला एनीकट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सीधे महानदी में गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार चारों लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

पत्रकार शीतल साहू समेत चार की मौत

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, बेटे विकास साहू (19) और बेटी पूर्वा साहू (21) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शीतल साहू पत्रकारिता से जुड़े थे। उनकी कार पर 'मीडिया एग्जीक्यूटिव' लिखा हुआ था।

दीपावली के खुशियों भरे माहौल के बीच एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर से पसौद में शोक की लहर फैल गई। त्योहार मनाने घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!