{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: सरगुजा जिले में बिजली ट्रांसफार्मर और केबल तार चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर छह चोरी के मामलों का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल, ट्रांसफार्मर की तांबे की कॉइल, केबल वायर सहित चोरी का अन्य सामान और 76 हजार 900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर 2026 की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़गांव में बिजली आपूर्ति बंद होने पर ग्रामीण राजकुमार घर से बाहर निकले। इसी दौरान उन्हें बिजली ट्रांसफार्मर के पास कुछ लोगों की आवाज सुनाई दी। बाहर जाकर देखने पर 2-3 लोग ट्रांसफार्मर चोरी करते नजर आए। प्रार्थी ने तत्काल ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने मौके से एक आरोपी जसीम खान को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। चोरी किए जा रहे ट्रांसफार्मर की कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है।घटना की सूचना पर उदयपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 196/2026 के तहत धारा 305(ई), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को क्षेत्र में पहले हुई ट्रांसफार्मर और केबल तार चोरी की घटनाओं में भी इन आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में जानकारी मिली। उदयपुर में एक, लखनपुर में दो और कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में तीन चोरी के मामले दर्ज थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस टीम ने जांच तेज की। मौके से पकड़े गए आरोपी जसीम खान (28 वर्ष), निवासी हरिगवां, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी मोहम्मद तशरीफ खान एवं अन्य लोगों के साथ मिलकर ट्रांसफार्मर और केबल तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी मोहम्मद तशरीफ खान (35 वर्ष), निवासी हरिगवां, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को पिकअप वाहन सहित पकड़कर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 CT 4079, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 76 हजार 900 रुपये नकद तथा ट्रांसफार्मर की तांबे की कॉइल, केबल वायर, क्लेम्प, कनेक्टर, लोहे का एंगल, वायरिंग बॉक्स, स्टे रॉड, स्टे वायर, लोहे की पट्टी सहित बिजली से संबंधित अन्य सामान जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई है। गिरोह में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही अन्य थानों से आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक शिशिरकांत सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भीखम लाल साहू, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक रवि सिंह एवं संजय नागेश, आरक्षक मनीष सिंह, अमन पुरी, अजय शर्मा, रविन्द्र, हेमंत तथा सैनिक नीरज की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!