राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज INDIA गठबंधन की महारैली आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगो के जुटने की संभावना है। सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। रैली में कांग्रेस के अलावा अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत गठबंधन के कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की बात कही गई है।

रैली को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

महारैली के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। आयोजन स्थल और आसपास के इलाको में निगरानी के लिए करीब 4,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 200 CCTV कैमरे लगाए गए है और पूरे क्षेत्र को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है।

पुलिस का उद्देश्य भीड़ को व्यवस्थित रखना और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचाव करना है। इसके साथ ही आम नागरिकों की आवाजाही पर कम से कम असर पड़े, इसके लिए भी व्यवस्था की गई है।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर बदलाव

महारैली के कारण राजधानी के कुछ प्रमुख चौराहों और सड़कों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को निर्धारित मार्गों की जानकारी लेने की सलाह दी है।

लोगो से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखे और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चले। रैली के आसपास के इलाको में भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका है, इसलिए यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!