हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश के दौरान एक डिलीवरी कर्मचारी बाइक समेत उफनते नाले में जा गिरा। जलभराव और पानी के तेज बहाव के कारण उसकी जान पर खतरा मंडराने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद 46 वर्षीय कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

शाम 7:30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम करीब 7:3 बजे की है। उस समय शहर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही थी। सड़कों पर पानी भरने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी।इसी दौरान ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी जेप्टो से जुड़े कर्मचारी घंटासाला अर्जुन कुमार मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे। जलभराव के कारण सड़क और नाले के बीच का अंतर दिखाई नही दे रहा था। इसी दौरान उनका बाइक से नियंत्रण बिगड़ गया और वह मोटरसाइकिल समेत तेज बहाव वाले नाले में जा गिरे।

पुलिस और बचाव दल ने समय रहते निकाला बाहर

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन बचाव टीम सक्रिय हो गई। मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती नाले में पानी का तेज बहाव था। इसके बावजूद टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया और अर्जुन कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि कर्मचारी की जान बच गई। हालांकि, उन्हें किसी तरह की चोट आई या नही और उनकी मोटरसाइकिल की क्या स्थिति रही, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नही आई है।

बारिश में सड़क और नाले का अंतर पहचानना हुआ मुश्किल

हैदराबाद में शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने शहर के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित किया। सड़कों पर पानी भरने और तेज बहाव के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। जलभराव के दौरान सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।पानी के नीचे गड्ढे, खुले नाले और क्षतिग्रस्त सड़कें छिप जाती है। ऐसे में वाहन चालक सामान्य रास्ता समझकर आगे बढ़ते है और दुर्घटना का शिकार हो सकते है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

डिलीवरी कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी उठे सवाल

इस हादसे ने ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी ध्यान खींचा है। हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में डिलीवरी कर्मचारी दिनभर मोटरसाइकिल और स्कूटर से अलग-अलग इलाकों में सामान पहुंचाते है।खराब मौसम, तेज बारिश और जलभराव के बीच काम करने से उनके लिए दुर्घटना का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे हालात में कंपनियों और कर्मचारियों को सुरक्षा को प्राथमिकता देने की जरूरत है। अत्यधिक बारिश के दौरान खतरनाक रास्तों से बचना और स्थानीय प्रशासन की चेतावनी का पालन करना जरूरी है।

तेज बहाव वाले रास्तों से गुजरने से बचने की सलाह

बारिश के दौरान सड़क पर पानी का बहाव तेज होने या उसकी गहराई का अंदाजा नही लगने पर वाहन लेकर आगे बढ़ना खतरनाक हो सकता है। खासकर नालों और पुलियाओं के आसपास अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।वाहन चालकों को जलभराव वाले रास्तों के बजाय वैकल्पिक मार्ग चुनना चाहिए। सड़क दिखाई नही देने या पानी का बहाव तेज होने पर सुरक्षित स्थान पर रुकना बेहतर है।हैदराबाद की इस घटना में पुलिस और बचाव दल की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, यह घटना शहरी जल निकासी व्यवस्था, खुले नालों की सुरक्षा और खराब मौसम में सड़क पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर जरूरी सवाल भी खड़े करती है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!