
सूरजपुर: कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप सघन वाहन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में हाईटेक बस स्टैण्ड, सूरजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बिश्रामपुर क्षेत्र के आसपास वाहन चेकिंग किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिवस 13 बसों का चेकिंग किया गया। जिसमें से 01 यात्री वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र वैध नहीं होने के कारण मोटरयान अधिनियम के नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 800 रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया। 01 यात्री वाहन द्वारा भूसा परिवहन करते पाये जाने पर नियमानुसार 2000 रू. शमन शुल्क वसूल किया गया। 02 जीप/कमाण्डर वाहन जो कि निजी वाहन श्रेणी में पंजीकृत होने के उपरांत यात्री परिवहन करते पाये जाने पर वाहन जब्ती की कार्यवाही की गई तथा वाहन के सुरक्षा हेतु थाना बिश्रामपुर को सुपुर्द किया गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने हेतु समझाइश दी गई।




















