सूरजपुर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 17 प्रकार के पदों के 85 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि निर्धारित कर दी गई है। रिक्त पदों पर लिखित परीक्षा  18 नवंबर को परीक्षा केन्द्र लाईवलीहुड कॉलेज सूरजपुर में  आयोजित है।18 नवंबर को परीक्षा केन्द्र पॉलिटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में कंप्यूटर कौशल परीक्षा आयोजित है।लिखित/कौशल परीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश पृथक से जिला सूरजपुर की वेबसाईट https://surajpur.nic.in/en/notice_category/recruitment/  पर जारी कर दिया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!