रायपुर : मोटरसाइकिल चोरी के मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने पांच नाबालिगों को पकड़ा है। उनके पास से रायपुर और बिलासपुर से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई एक अन्य बाइक भी जब्त की है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

मेटल पार्क के पास से चोरी हुई थी बाइक

पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात राजेश ध्रुव की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल रांवाभाठा रोड पर मेटल पार्क के पास सड़क किनारे से चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद खमतराई थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना पर सामने आई संलिप्तता

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से अहम जानकारी मिली। इसके आधार पर की गई पूछताछ में पांच नाबालिगों की कथित संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने उनके कब्जे से रायपुर के मेटल पार्क के पास से चोरी हुई बाइक के अलावा बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से चुराई गई मोटरसाइकिल भी बरामद की।पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई CG 04 PB 8368 नंबर की मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।

पांचों को न्यायालय में पेश किया गया

पुलिस के मुताबिक, मामले से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद पांचों नाबालिगों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!