रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के पहले दौरे को यादगार बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 25 अक्टूबर को उनके रायपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के बाहर कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर उनका अभिनंदन करेंगे।

एकात्म परिसर में जुटे भाजपा के वरिष्ठ नेता

स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में शहर जिला भाजपा की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर मुख्य रूप से शामिल हुए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी और पुरंदर मिश्रा समेत पार्टी के कई अन्य नेता भी बैठक में मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर

बैठक में स्मृति ईरानी के आगमन पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। नेताओं ने स्वागत कार्यक्रम को प्रभावी और भव्य बनाने के लिए जरूरी तैयारियों की समीक्षा की। एयरपोर्ट से लेकर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर तक स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!