Aaryavir Sehwag 173 Runs: भारतीय क्रिकेट के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबका ध्यान खींचा है। 16 अक्टूबर को दिल्ली अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ 143 गेंदों पर 173 रन बनाए। उनकी इस पारी में 19 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। आर्यवीर ने करीब 121 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए दिल्ली को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

कप्तानी पारी से दिल्ली ने बनाए 289 रन

डॉ. पीवीजी राजू एसीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में आर्यवीर ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की। उनकी बड़ी पारी की बदौलत दिल्ली अंडर-19 टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए।आर्यवीर ने एक छोर संभालते हुए पारी को आगे बढ़ाया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी बल्लेबाजी में बड़े शॉट्स के साथ पारी को लंबा खींचने का संयम भी देखने को मिला।

शांतनु यादव के साथ जोड़े 89 रन

आर्यवीर जब क्रीज पर आए, उस समय दिल्ली का स्कोर 179 रन पर 4 विकेट था। इसके बाद उन्होंने शांतनु यादव के साथ पांचवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। शांतनु ने नाबाद 27 रन बनाए।आर्यवीर की शानदार पारी का अंत 46वें ओवर में श्रेष्ठ दुग्गल ने किया। चंडीगढ़ की ओर से रूपेश यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 2 विकेट हासिल किए।

कर्नाटक के खिलाफ नहीं चला था बल्ला

चंडीगढ़ के खिलाफ बड़ी पारी खेलने से पहले आर्यवीर का प्रदर्शन कर्नाटक के विरुद्ध खास नहीं रहा था। उस मुकाबले में वह केवल 32 रन बना सके थे। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 418 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 220 रन पर सिमट गई थी। इस तरह कर्नाटक ने मुकाबला 198 रन से अपने नाम किया था। पिछले मैच में कम रन बनाने के बाद आर्यवीर ने चंडीगढ़ के खिलाफ दमदार वापसी करते हुए 173 रन की पारी खेली।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!