सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने पिता के साथ स्कूल की पैरेंट्स मीटिंग से बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गिट्टी से लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। हादसा बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवनगर में हुआ।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिला मुख्यालय के नवापारा निवासी पंकज जैन अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ स्कूल में आयोजित पैरेंट्स मीटिंग से वापस घर लौट रहे थे। पिता-पुत्री बाइक से बिश्रामपुर से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गिट्टी से लोड एक ट्रैक्टर भी उसी दिशा में जा रहा था।

बताया जा रहा है कि रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। इससे बाइक सवार संतुलन खो बैठे और रिद्धिमा ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इस दौरान ट्रैक्टर का पिछला पहिया बच्ची के सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पिता के साथ स्कूल की बैठक से घर लौट रही बच्ची की इस तरह मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

यह दर्दनाक हादसा बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवनगर में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह ट्रैक्टर चालक द्वारा अचानक वाहन मोड़ना बताई जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई और अन्य आधिकारिक जानकारी की पुष्टि की जानी बाकी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!