Oplus_16908288

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है। यह लेख इस बात पर प्रकाश डालता है कि भारत का शासन दृष्टिकोण कल्याणकारी से सशक्तिकरण की ओर अग्रसर हो रहा है, जिससे नागरिक विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बन सकें।

इसमें कहा गया है कि स्वच्छता, गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य सेवा और ऋण सुविधा जैसी पहल समाज के सभी लोगों तक सेवाएं पहुंचाने और लोगों को अपने जीवन स्तर में सुधार लाने के अवसर प्रदान करने पर केंद्रित हैं। यह दृष्टिकोण 2047 तक विकसित और सशक्त भारत के विजन का मूल आधार है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स केंद्रीय मंत्री की एक्स पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “केंद्रीय मंत्री जेएम सिंधिया लिखते हैं कि भारत का शासन दृष्टिकोण कल्याणकारी से सशक्तिकरण की ओर बदल रहा है। यह नागरिकों को विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनने में सक्षम बना रहा है। स्वच्छता और गैस कनेक्शन से लेकर स्वास्थ्य सेवा और ऋण सुविधा तक, हर क्षेत्र में समाज के सभी लोगों तक सेवाएं पहुंचाने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के अवसर पैदा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह दृष्टिकोण 2047 तक विकसित और सशक्त भारत की परिकल्पना का मूल आधार है।”

वहीं, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निजी समाचार पत्र में प्रकाशित लेख अपने को साझा करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत की शासन व्यवस्था को सम्मान, अवसर और जन-भागीदारी के आधार पर नया रूप दिया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि प्रगति का असली पैमाना यह है कि सरकार क्या काम करती है और वह राष्ट्र-निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी के लिए उन्हें कैसे सशक्त बनाती है। 

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!