सूरजपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने तथा सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए कार्य किया जा रहा हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर  रेना ज

मील के निर्देशन तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में स्कूलों एवं ग्राम पंचायतों में संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों की पहचान की जा रही है और फॉर्म का भी वितरण किया जा रहा है।साथ ही उन्हें मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके ऐसे युवाओं, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, तथा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले भावी मतदाताओं  के पंजीयन पर ध्यान दिया जा रहा है। स्कूलों एवं ग्राम पंचायतों के माध्यम से पात्र नागरिकों तक पहुंचकर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक प्रपत्र, दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों  द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों से संपर्क कर मतदाता सूची के अद्यतनीकरण एवं पंजीयन संबंधी कार्यों में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

विशेष पंजीयन शिविरों में मिल रही मतदाता पंजीकरण की सुविधा

जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों में विशेष मतदाता पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से नए एवं छूटे हुए पात्र मतदाताओं को पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ आवश्यक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

ईसीआईनेट ऐप एवं ऑनलाइन पोर्टल से भी कर सकते हैं आवेदन

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए ईसीआईनेट  मोबाइल ऐप अथवा भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक मतदाता सेवा पोर्टल https://voters.eci.gov.in  के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर भी पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

जिला निर्वाचन अधिकारी  रेना जमील ने जिले के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर नए युवा मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। इसके लिए सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अवश्य रुप से पंजीयन करवाए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!