
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग ने सचिवालय सेवा के 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायकों (जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट) का स्थानांतरण किया है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 13 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। इस स्थानांतरण के तहत मंत्रालय में पदस्थ कनिष्ठ सचिवालय सहायकों के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है।शासन की इस प्रशासनिक कवायद का उद्देश्य मंत्रालयीन कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना और विभागीय कामकाज को अधिक व्यवस्थित करना है। स्थानांतरण आदेश में संबंधित कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
देखिए पूरी लिस्ट























