
नयी दिल्ली, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक के नेताओं, सांसदों, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और छात्र संगठनों से जुड़े सदस्यों को मंगलवार, 13 अक्टूबर को अपने आवास पर चाय के लिए आमंत्रित किया है। इस आयोजन से पहले विपक्षी गठबंधन के नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखेंगे।
5, सुनहरी बाग रोड पर जुटेंगे विपक्षी नेता
सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली स्थित राहुल गांधी के 5, सुनहरी बाग रोड आवास पर चाय कार्यक्रम रखा गया है। सोमवार को भेजे गए निमंत्रण में बताया गया कि यह आयोजन लोकतंत्र के समर्थन में निकाले गए मार्च और याचिका सौंपने की प्रक्रिया के बाद किया जा रहा है।निमंत्रण के मुताबिक, मंगलवार को पहले INDIA ब्लॉक के नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद शाम 4 बजे राहुल गांधी के आवास पर चाय का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
March for Democracy के बाद आगे की रणनीति पर नजर
March for Democracy और याचिका सौंपने की कार्रवाई के बाद होने वाली इस बैठक को लेकर विपक्षी गठबंधन की गतिविधियों पर नजर रहेगी। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता किन मुद्दों को उठाते है और आगे की क्या दिशा तय करते है, इस पर सबकी निगाह रहेगी।



















