
Anaya Bangar Cricket to Golf: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। जेंडर ट्रांजिशन के बाद क्रिकेट से जुड़ी अपनी पहचान को लेकर सुर्खियों में रहने वाली अनाया अब एक नए खेल में हाथ आजमाती नजर आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गोल्फ खेलते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
ड्राइविंग रेंज पर शॉट लगाती दिखीं अनाया
अनाया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े खास पल फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वह गोल्फ ड्राइविंग रेंज पर शॉट लगाती नजर आईं।
गोल्फ क्लब हाथ में लिए अनाया पूरी तरह इस नए खेल के अंदाज में नजर आईं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दिन बिताने का एक नया पसंदीदा तरीका मिल गया।'
उनकी पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी के जरिए अनाया के प्रति अपना प्यार जाहिर किया।
क्रिकेट से रहा है गहरा रिश्ता
अनाया बांगर का खेल से पुराना रिश्ता रहा है। वह क्रिकेट में अपना करियर आगे बढ़ाना चाहती हैं और विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का सपना देखती हैं। जेंडर ट्रांजिशन से पहले उन्होंने आर्यन बांगर के रूप में मुंबई के लिए एज ग्रुप क्रिकेट भी खेला था।
इसके बाद साल 2022 में उन्होंने जेंडर ट्रांजिशन की प्रक्रिया शुरू की। मार्च 2026 में उन्होंने जेंडर अफार्मिंग सर्जरी कराई। इसके बाद उन्हें क्रिकेट से कुछ समय के लिए दूरी बनानी पड़ी।
क्रिकेट से दूर रहना रहा सबसे मुश्किल दौर
अनाया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन से क्रिकेट उनकी जिंदगी और पहचान का अहम हिस्सा रहा है। ऐसे में ट्रांजिशन के बाद क्रिकेट के मैदान से दूर होना उनके लिए बेहद मुश्किल अनुभव रहा।
हालांकि, अब गोल्फ के साथ उनकी नई दिलचस्पी सामने आई है। ड्राइविंग रेंज से शेयर की गई तस्वीरों में उनका आत्मविश्वास और खेल के प्रति उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।
क्या गोल्फ बनेगा नया पसंदीदा खेल?
क्रिकेट से अनाया का रिश्ता पुराना है, लेकिन गोल्फ के मैदान पर उनका नया अंदाज यह संकेत दे रहा है कि उन्हें इस खेल में भी काफी दिलचस्पी हो रही है। उनके ताजा पोस्ट से इतना जरूर साफ है कि गोल्फ अब उनके लिए खाली समय बिताने का एक नया और पसंदीदा तरीका बनता जा रहा है।



















