सूरजपुर:  न्यायालयीन सेवाओं को अधिक सरल, सुगम और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में जिला न्यायालय सूरजपुर में ई-कोर्ट पहल के अंतर्गत ई-टिकट कियोस्क की स्थापना की गई। डिजिटल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।जहां ई-टिकट कियोस्क का उद्घाटन  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थॉमस एक्का द्वारा  न्यायाधीशगण, बलराम शर्मा एवं सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर न्यायालयीन सेवाओं में तकनीक के प्रभावी उपयोग और डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

कियोस्क के सुचारू संचालन एवं प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बार एसोसिएशन के सदस्यों को ई-टिकट कियोस्क के संचालन एवं उपयोग संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कियोस्क के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं तथा उसके उपयोग की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।ई-टिकट कियोस्क की स्थापना से अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को न्यायालयीन सेवाओं तक अधिक सहज और सुविधाजनक पहुंच मिल सकेगी। यह पहल न्यायालयों में डिजिटल तकनीक के विस्तार के साथ-साथ त्वरित, पारदर्शी, सरल एवं नागरिक-केंद्रित न्यायिक सेवाओं की दिशा में सूरजपुर जिला न्यायालय का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!