Smit Machchhar: बई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना इतनी गंभीर थी कि विमान को अपना रास्ता बदलकर सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाईदुबई ने पुष्टि की है कि फ्लाइट के फ्लाइट डेक में झड़प हुई थी और विमान में सवार सभी यात्री व क्रू सुरक्षित हैं।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना इतनी गंभीर थी कि विमान को अपना रास्ता बदलकर सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाईदुबई ने पुष्टि की है कि फ्लाइट के फ्लाइट डेक में झड़प हुई थी और विमान में सवार सभी यात्री व क्रू सुरक्षित हैं।

34 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक बिगड़ा हालात

रिपोर्ट्स के अनुसार विमान करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी कॉकपिट में विवाद के बाद हालात बेकाबू हो गए। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा में विमान की ऊंचाई में बेहद तेज गिरावट दर्ज की गई। कुछ ट्रैकिंग रिकॉर्ड के मुताबिक विमान ने करीब 14,300 फीट की ऊंचाई महज 37 सेकंड में खो दी। अन्य रिपोर्ट्स में करीब 17 हजार फीट तक की तेज गिरावट का उल्लेख है।इसी दौरान विमान से इमरजेंसी सिग्नल भेजे गए और उसे तेल अवीव के बजाय सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया। विमान ने बाद में सुरक्षित लैंडिंग की।

कॉकपिट में चाकू से हमले का दावा

घटना के बाद सामने आई यात्री रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कॉकपिट में एक पायलट ने दूसरे पर चाकू से हमला किया। भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मछार के घायल होने की बात भी कई रिपोर्ट्स में सामने आई है। हालांकि फ्लाईदुबई ने अभी तक हमले की पूरी परिस्थितियों और दोनों पायलटों की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि यात्रियों और विमान में मौजूद अन्य क्रू सदस्यों ने कॉकपिट तक पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से तबुक पहुंचाया गया।

क्या विमान को हाईजैक कर क्रैश करने की कोशिश हुई?

विमान से 7500 कोड भेजे जाने के बाद कुछ समय के लिए हाईजैक या गैरकानूनी हस्तक्षेप की आशंका पैदा हुई थी। इस संकेत के बाद इजरायली सुरक्षा तंत्र भी सक्रिय हुआ। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स में इसे हाईजैकिंग बताने के बजाय पायलटों के बीच हुई हिंसक घटना के रूप में बताया गया है। घटना के पीछे वास्तव में क्या हुआ और क्या विमान को जानबूझकर क्रैश कराने की कोशिश की गई थी, इसकी जांच अभी जारी है।इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

दोनों पायलट अस्पताल में भर्ती

तबुक एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार विमान के कैप्टन और फर्स्ट ऑफिसर को अस्पताल ले जाया गया। विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों के सुरक्षित होने की पुष्टि की गई है। फ्लाईदुबई ने यात्रियों को आगे उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था करने की जानकारी भी दी है।

स्पाइसजेट के साथ लंबा अनुभव रहा है कैप्टन स्मित मछार का

स्मित मछार के करियर को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार वह जून 2022 से फ्लाईदुबई के बोइंग 737 बेड़े में कैप्टन के रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह करीब 11 साल तक स्पाइसजेट से जुड़े रहे थे। वहां उन्होंने सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन की जिम्मेदारी संभाली थी।उनके प्रोफाइल से जुड़ी रिपोर्ट्स में बोइंग 737-800 और 737 MAX विमानों पर हजारों घंटे के उड़ान अनुभव का उल्लेख किया गया है। घटना के दौरान विमान में पैदा हुए संकट के बावजूद फ्लाइट को सुरक्षित तबुक तक पहुंचाया गया।

जांच से साफ होगी पूरी कहानी

फिलहाल इस घटना को लेकर कई दावे सामने आए हैं, लेकिन विमान के कॉकपिट में वास्तव में किस वजह से विवाद शुरू हुआ, चाकू से हमला किस परिस्थिति में हुआ और विमान की तेज ऊंचाई गिरने के पीछे क्या कारण था, इन सवालों के अंतिम जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। फ्लाईदुबई और संबंधित अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!