{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर/राजपुर: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को थाना राजपुर परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क निर्माण, रख-रखाव, यातायात व्यवस्था और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपायों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अनुविभागीय दंडाधिकारी राजपुर, एसडीएम शंकरगढ़ और एसडीओपी सहित राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, यातायात विभाग, वन विभाग, पीएमजीएसवाई तथा पुलिस विभाग एवं परिवहन अधिकारी यशवंत यादव  मौजूद रहे। थाना प्रभारी राजपुर, कुसमी और शंकरगढ़ के साथ चौकी प्रभारी बरियो भी बैठक में शामिल हुए।बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संवेदनशील और दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हांकित करने पर विशेष जोर दिया गया। ऐसे स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड, सांकेतिक बोर्ड और अन्य सड़क सुरक्षा संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि वाहन चालकों को आगे आने वाले मोड़, आबादी क्षेत्र और सड़क की स्थिति की पर्याप्त पूर्व जानकारी मिल सके।

एसडीएम राजपुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े निर्माण एवं अन्य लंबित कार्यों में तेजी लाने और प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूरा कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सड़क निर्माण और रख-रखाव के दौरान यातायात व्यवस्था तथा आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।

अधिकारियों ने सड़क किनारे उगी झाड़ियों और अनावश्यक पेड़-पौधों की नियमित सफाई कराने की आवश्यकता बताई। इससे वाहन चालकों को सड़क और सामने से आने वाले वाहनों की स्पष्ट दृश्यता मिल सकेगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सकेगी।

बैठक में सड़क किनारे किए गए अनधिकृत अतिक्रमण को हटाने और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। प्रमुख मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा स्कूल और कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और विभागीय समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि दुर्घटना संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर वहां आवश्यक सुधारात्मक उपाय किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!