बलरामपुर:  बलरामपुर  जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र के सेरंगदाग गांव में करमा पूजा के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी उदय नगेसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर की रात सेरंगदाग गांव के अखरा में करमा पूजा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। अगले दिन सुबह करीब 9 बजे गांव के उदय नगेसिया का शीतल नगेसिया से विवाद हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शीतल नगेसिया को उसके घर पहुंचा दिया। इसके बाद उदय नगेसिया भी अपने घर चला गया।आरोप है कि कुछ देर बाद उदय नगेसिया अपने घर से टांगी लेकर वापस आया और शीतल नगेसिया के पुत्र गेड़वा उर्फ भोटना नगेसिया पर हमला कर दिया। आरोपी ने हत्या की नीयत से उसकी गर्दन के नीचे पीठ पर टांगी से वार किया, जिससे उसे गहरी चोट आई। इसके बाद आरोपी ने दोबारा टांगी से वार किया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित पक्ष की ओर से सुनील कुमार ने सामरीपाठ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 33/2026 के तहत धारा 109 बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी उदय नगेसिया निवासी सेरंगदाग, थाना सामरी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को विधिवत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय कुमार दुबे, सहायक उप निरीक्षक आनंद मसीह तिर्की, आरक्षक अजय कुमार, संजय पटेल और ओमकार रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!