
बलरामपुर: पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को रामचंद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी की पहचान परवेश आलम (20), पिता शौकत अली, निवासी ग्राम सुंदरपुर, थाना सनावल, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को ग्राम औरंगा निवासी उदय कुमार सिंह (37) ने थाना रामचंद्रपुर में लिखित आवेदन देकर सूचना दी थी कि कुछ लोगों द्वारा 9 भैंसों को कथित रूप से मारते-पीटते हुए क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की थी।मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण निवारण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध क्रमांक 41/2026 दर्ज किया।जांच के दौरान पुलिस को पशु तस्करी में अन्य आरोपियों के शामिल होने की जानकारी मिली। इसी क्रम में फरार आरोपी परवेश आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने पशु तस्करी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।रामचंद्रपुर पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।




















