Disha Salian Death Case: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आदेश दिया कि अब इस मामले की जांच CBI करेगी. इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले में केस दर्ज करने के निर्देश भी द‍िए हैं. दिशा की 8 जून 2020 को मौत हुई थी. कहा जाता है कि उसकी मौत मुंबई के मलाड की ब‍िल्ड‍िंग की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी.

दिशा की मौत के बाद उसके पिता  सतीश सालियान ने आरोप लगाया था कि द‍िशा की हत्या की गई है. उन्‍होंने कोर्ट में याचिका लगाकर मांग की थी कि इस मामले में केस दर्ज कर पूरी जांच सीबीआई से कराई जाए. जिस पर हाईकोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है. पूरे मामले पर सुनवाई 28 अगस्त को ही पूरी हो गई थी.

पूरे मामले पर सवाल इसल‍िए भी उठ रहे थे कि द‍िशा की मौत के करीब 6 दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत भी मृत पाए गए थे. द‍िशा के प‍िता ने आरोप लगाया था कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसके साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई थी.

पुलिस ने माना था आत्महत्या का मामला

द‍िशा की मौत के बाद पुलिस ने अपनी जांच में माना था कि यह आत्महत्या है. उसे एक एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की थी. दिशा का परिवार पुलिस की इस रिपोर्ट से सहमत नहीं था. यही वजह है कि परिवार ने कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग उठाई थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर, हाथ, पैर और छाती पर चोटों का जिक्र था और सिर की चोट को मौत का कारण बताया गया था.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!