
भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की। ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि टीम सुबह करीब 6 बजे 2-3 वाहनों से उनके घर पहुंची।दबिश के दौरान ED के अधिकारियों ने घर में दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा। सुबह-सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई।
फिलहाल ED की ओर से इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि जांच किस मामले से संबंधित है और टीम किन दस्तावेजों या सामान की जांच कर रही है।ED की कार्रवाई पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही मामले की वजह तथा जांच से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।




















