मध्य प्रदेश : दमोह जिले से एक हैरान कर देने वाला सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. दमोह-जबलपुर हाइवे पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है वायरल हो रहा वीडियो रूंह कंपा देने वाला है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क पर चल रहा था, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

पुजारी की हालात गंभीर

जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए पुजारी की हालात गंभीर बनी हुई है. घटना तेजगढ़ थाना क्षेत्र के राधे श्याम पेट्रोल पंप के सामने की बताई जा रही है. घायल की पहचान पुजारी चिन्ने उर्फ प्रियंक गौतम के रूप में हुई है. पुजारी की हालत गंभीर होने के चलते आनन फानन में दमोह से जबलपुर रेफर किया गया. घटना का वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार थी.

शाजापुर में भी हुए दर्दनाक सड़क हादसा

मध्य प्रदेश के शाजापुर के शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर शनिवार शाम सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. अरंडिया जोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. इस हादसे में मृतक की पहचान पंचवटी कॉलोनी, फ्रीगंज निवासी यश पंवार (30) पिता प्रभुलाल पंवार के रूप में हुई है.यश आष्टा से शुजालपुर अपने घर लौट रहे थे. शाम करीब 4 बजे उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!