
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया है। अधिकारियों की नवीन पदस्थापना से संबंधित आदेश 27 अगस्त 2026 को जारी किया गया हैजारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित अधिकारियों को उनकी नवीन पदस्थापना पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।शासन ने अधिकारियों को आदेश के अनुरूप नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। तबादले को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।




















