बलरामपुर/वाड्रफनगर।बलरामपुर जिले के पुलिस चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर में 16 अगस्त की बीती दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोरों ने अरविंद ज्वेलर्स  दुकान से सटर तोड़कर लाखों रुपए का आभूषण चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने 7 चोरों को रोहतास झारखंड से गिरफ्तार कर चोरों के कब्जे से 14.175 किलो चांदी, एक पिकअप वाहन, एक बाइक ज़ब्त किया। पुलिस ने ज़ब्त गले हुए चांदी की अनुमानित लागत 39 लाख रुपए आंकी है।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 16 अगस्त की दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोरों ने अरविंद ज्वेलर्स से दुकान का सटर तोड़कर दुकान के अंदर प्रदेश कर लाखों रुपए के आभूषण चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध केस दर्ज कर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निदेश पर थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्ष जितेन्द्र सोनी, थाना प्रभारी चलगली, साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर पुलिस चोरो की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने सोनू कुमार पिता उपेन्द्र चौधरी, (21), निवासी शंभू डिहरी थाना दिनारा, रोहतास, शंकर चौधरी पिता दरोगा चौधरी, (55) ग्राम अलीगंज थाना सुरजपुरा रोहतास, नरेन्द्र चौधरी पिता  रामप्रवेश चौधरी, (40), डिहरी थाना दिनारा रोहतास बिहार, लीलू चौधरी पिता उमा चौधरी,(19), सीताबिगहा, सासाराम जिला रोहतास बिहार, राजकुमार चौधरी पिता सुनिल चौधरी, (20) चिलबिला थाना दिनारा रोहतास बिहार, अंगद चौधरी पिता रामप्रवेज चौधरी, (24) सम्बुडीहरी थाना दिनारा रोहतास व सुनिल कुमार सोनी पिता  रामइकबाल,(38) दिनारा, जिला रोहतास बिहार को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरो के कब्जे से  14.175 किलो चांदी, एक पिकअप वाहन, एक बाइक ज़ब्त किया। पुलिस ने चोरो को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिला किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!