सूरजपुर:  सूरजपुर जयनगर थाना पुलिस ने 4 करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक कीमत के गांजा जप्ती एवं एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मध्यप्रदेश के कटनी जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बरही क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर सूरजपुर लाया गया।

दरअसल, 4 जून 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबिकापुर से मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रही नीलम बस क्रमांक सीजी 15 ईएच 4301 में बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना पर जयनगर पुलिस ने सिलफिली के पास बस को रोककर तलाशी ली। बस में चालक सहित छह महिलाएं सवार मिलीं। तलाशी के दौरान बस की सीटों और स्लीपर सीटों में रखी 53 बोरियों व कपड़े की गठरियों से 848 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गठरियों के ऊपर झाड़ू भी बांधे गए थे।

पुलिस ने गांजे की कीमत करीब 4 करोड़ 24 लाख रुपये,478 नग झाड़ू, गांजा परिवहन में प्रयुक्त बस और एक मोबाइल फोन जप्त किया था। मामले में गोल झरनी, उनर बाई, रूजीना, अटरिया, अन्टबाई, पेहरी बाई और बस चालक छोटन राम को गिरफ्तार किया गया था। सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 140/2026 के तहत धारा 20(बी), 20(II)(सी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।मामले में फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल  ने पुलिस टीम को इण्ड-टू-इण्ड विवेचना करते हुए हरसंभव प्रयास कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

विवेचना के दौरान तकनीकी संसाधनों की मदद से पुलिस को फरार आरोपी जाजोन सिंह के मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरही क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इसके बाद जयनगर पुलिस टीम ने ग्राम खिरहनी, बरही में घेराबंदी कर **जाजोन पारधी पिता कदम पारधी, उम्र 39 वर्ष, निवासी खिरहनी, थाना बरही, जिला कटनी (मध्यप्रदेश)को गिरफ्तार किया।

आरोपी को न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर थाना जयनगर लाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद उसे 24 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार मामले में इण्ड-टू-इण्ड विवेचना जारी है और अन्य फरार आरोपियों की भी लगातार पतासाजी की जा रही है।कार्रवाई में थाना प्रभारी जयनगर अमित गुप्ता एसआई सोहन सिंह प्रधान आरक्षक रजिन्दर एक्का**, आरक्षक जितेन्द्र साहू एवं हरि सिंह सक्रिय रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!