रायपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खोरधा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 5 और 6 के उन्नयन का काम किया जाना है। निर्माण कार्य के चलते 25 अगस्त से 20 अक्टूबर 2026 के बीच निर्धारित तिथियों पर पुरी आने-जाने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन को व्यवस्थित रखने के लिए छह ट्रेनों को पुरी की बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन तक सीमित किया गया है। वापसी में यही ट्रेनें मालतीपाटपुर से अपनी यात्रा शुरू करेंगी।

मालतीपाटपुर पर समाप्त होंगी ये छह ट्रेनें

निर्धारित तिथियों में निम्न ट्रेनों का सफर पुरी की जगह मालतीपाटपुर स्टेशन पर समाप्त होगा:

  • 12145 LTT-पुरी एक्सप्रेस: 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में।
  • 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस: 26 अगस्त से 14 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में।
  • 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस: 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में।
  • 20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस: 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में।
  • 22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस: 28 अगस्त से 16 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में।
  • 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस: 30 अगस्त से 18 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में।

वापसी की यात्रा मालतीपाटपुर से होगी शुरू

रेलवे की ओर से पुरी से रवाना होने वाली इन ट्रेनों के शुरुआती स्टेशन में भी बदलाव किया गया है। निर्धारित तिथियों में ये ट्रेनें पुरी के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन से रवाना होंगी।

  • 12146 पुरी-LTT एक्सप्रेस: 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में रात 9:50 बजे।
  • 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस: 27 अगस्त से 15 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में रात 12:40 बजे।
  • 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस: 30 अगस्त से 18 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में रात 12:40 बजे।
  • 20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस: 26 अगस्त से 14 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में सुबह 6:50 बजे।
  • 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस: 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में सुबह 11:25 बजे।
  • 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस: 31 अगस्त से 19 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में शाम 7:55 बजे।

यात्रा से पहले स्टेशन की जानकारी जरूर जांचें

प्लेटफॉर्म के उन्नयन कार्य के कारण किया गया यह बदलाव निर्धारित तारीखों के अनुसार ही प्रभावी रहेगा। इसलिए इन ट्रेनों से पुरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट और यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन के बदले हुए टर्मिनेशन और प्रारंभिक स्टेशन की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!