
बिलासपुर: जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’के तहत बिल्हा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 पाव देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर तथा एएसपी मधुलिका सिंह और सीएसपी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति दगौरी शराब भट्ठी से बड़ी मात्रा में देशी शराब लेकर बाइक से बिल्हा की ओर जा रहे हैं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में सिविल टीम ने उडगन रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोक लिया। तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की से 20 नग तथा प्लास्टिक की बोरी से 30 नग, कुल 50 पाव यानी 9 लीटर देशी प्लेन शराबबरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 4,200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल हीरो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 AD 5263 भी जब्त की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवकुमार निर्मलकर (38 वर्ष) और शनि पटेल (32 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम मंगला, थाना बिल्हा के रूप में हुई है। पुलिस ने थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 433/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उपनिरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, आरक्षक अर्जुन जांगड़े और आरक्षक सुमन चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिल्हा पुलिस ने कहा है किअवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




















