Chawal Mein Safed Dhaage: चावल, आटा, बेसन, मल्टीग्रेन आटा, सूजी, बेसन जैसे स्टोरेज आइटम्स में कीड़े लगने का डर हमेशा बना रहता है. कई बार चावल में घुन लग जाते हैं और इसे छांटने में काफी मेहनत लग जाती है. वहीं, कई बार ऐसा भी होता है कि चावल में जाल जैसे धागे बन जाते हैं. और हमें नहीं पता होता कि इसे हटाते या चावल से अलग कैसे करते हैं.

क्यों होते हैं यह रेशे जैसे धागे ?

तो कई बार ऐसा होता है कि, जब हम चावल छाटते हैं या तो उसमें से घुन निकलते हैं, कई बार रेशे जैसे सफेद धागे और कई बार सफेद कीड़े तक देखने को मिलते हैं. हमें नहीं पता ऐसे चावल खाने लायक होते भी हैं या नहीं. दरअसल, ऐसा अक्सर जो चावल स्टोर किए गए हैं उनमें कीड़े लगने के कारण होता है.

यह कीड़े बहुत छोटे भूरे रंग के होते हैं जो आपको अनाज में कभी भी पनप सकते हैं. और इनके अंडे और लार्वा भी अनाज के बीच ही बड़े होते हैं. हालांकि, ये सफेद धागे सिर्फ राइस वीविल नहीं होते. ये दूसरे कीड़ों के लार्वा से भी लग सकते हैं. इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि, इसका कारण सिर्फ एक ही कीड़ा नहीं होता. बता दें कि, सफेद धागे को हटाकर चावल का सेवन किया जा सकता है.

चावल में जाले जैसे धागे दिखें तो कैसे हटाएं?

अगर चावल में आपको कीड़े या जाल जैसे धागे कभी दिखाई दे तो इसे हटाने के लिए आप ईजी स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं. सबसे पहले कीड़े या धागे को चावल या अनाज से अलग कर दें. इसके बाद अनाज को किसी साफ़ और सूखी जगह फैलाकर धूप में रख दें. इससे आपके अनाज में कीड़े कम लगेंगे और जो कीड़े मौजूद हैं वो भी बहार निकल सकेंगे. यही नहीं, चावल को एयरटाइट पैक करके कुछ दिनों तक फ्रीजर मैं रखने से भी आप कीड़े और उनके अंडों से अपने अनाज का बचाव कर सकते हैं.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!