रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए नई पदस्थापनाएं की हैं। इस संबंध में 18 अगस्त 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार उज्ज्वल पोरवाल को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन लिमिटेड में महाप्रबंधक (प्रशासन) के पद से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी बनाया गया है।वहीं अभिषेक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से हटाकर उप सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह विनय कुमार अग्रवाल को जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर नियुक्त किया गया है।आदेश के तहत ऋतु वर्मा को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग से उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग तथा सचिव, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

इसके अलावा हेमंत कुमार सत्यपाल को छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड से स्थानांतरित कर महाप्रबंधक (प्रशासन), छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन लिमिटेड नियुक्त किया गया है। नयनतारा सिंह तोमर को अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय से अपर कलेक्टर, सूरजपुर बनाया गया है।वहीं मनीष मिश्रा को अपर कलेक्टर, रायपुर के पद से स्थानांतरित कर उप सचिव, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!