बलरामपुर: बलरामपुर वन मंडलाधिकारी अलोक बाजपेयी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन मंडलाधिकारी वन मंडल जिला कार्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया।
सर्वप्रथम ध्वजारोहण से पूर्व वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वन्दे मातरम का सामूहिक गायन किया। इसके बाद वन मंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन मंडलाधिकारी ने अधिकारी, कर्मचारियों व जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!