अम्बिकापुर। बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, अनुशासन और गरिमामयी वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय पर्व पर नर्सरी से लेकर 9वीं कक्षा तक के 350 से अधिक विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर समां बांध दिया।

समारोह का मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत विशेष ताइक्वांडो प्रदर्शन रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने गजब के आत्मरक्षा कौशल, शारीरिक संतुलन, अनुशासन और अदम्य आत्मविश्वास का परिचय देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर मार्केटिंग हेड उत्कर्ष किरण, विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और स्टाफ के प्रति आभार प्रकट किया।

उन्होंने विशेष रूप से सांस्कृतिक और ताइक्वांडो दल के अथक परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों का यह समर्पण और अनुशासन पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!