

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के थाना रघुनाथनगर अंतर्गत चौकी बलंगी पुलिस ने ग्राम कर्री जंगल में ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने के मामले में एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कर्री जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी थी, जहां दो जुआरियों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अन्य साथियों के साथ जुआ खेलने की बात स्वीकार की थी। मामले में पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने अपराध क्रमांक 56/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत राजेश कुमार गुर्जर पिता जगमोहन (36 वर्ष), निवासी आसनडीह, थाना रघुनाथनगर की तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस टीम ने 13 अगस्त 2026 को उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ जुआ खेलने तथा पुलिस को देखकर मौके से भाग जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।











