बलरामपुर:  ग्राम भनौरा निवासी किसान नंदू राम सिंह ने समय रहते अपना एग्रीस्टैक पंजीयन कराकर डिजिटल कृषि व्यवस्था से जुड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें एग्रीस्टैक पंजीयन के महत्व की जानकारी नहीं थी। जब राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर इसकी आवश्यकता और भविष्य में होने वाले लाभों के बारे में बताया, तब उन्होंने बिना देर किए तुरंत ग्राम पंचायत भनौरा स्थित कॉमन सर्विस सेंटर  पहुंचकर अपना पंजीयन करा लिया।

नंदू राम सिंह ने बताया कि पंजीयन की पूरी प्रक्रिया बेहद सरल, पारदर्शी और कम समय में पूरी हो गई। आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद बिना किसी परेशानी के उनका एग्रीस्टैक पंजीयन हो गया।

उन्होंने कहा कि  हर किसान के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन कराना जरूरी है। यदि समय रहते पंजीयन नहीं कराया गया तो भविष्य में धान उपार्जन , डिजिटल क्रॉप सर्वे, खाद-बीज वितरण तथा शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो सकती है।

नंदू राम सिंह ने जिले के सभी किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि किसान भाइयों, आखिरी समय का इंतजार मत कीजिए। आज ही अपना एग्रीस्टैक पंजीयन करा लें। इससे डिजिटल क्रॉप सर्वे में आपकी जानकारी दर्ज होगी, धान खरीदी की प्रक्रिया सुगम होगी और शासन की कृषि योजनाओं का लाभ समय पर मिलता रहेगा।

उन्होंने कहा कि आज किया गया एग्रीस्टैक पंजीयन भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने निकटतम पंजीयन केंद्र पर पहुंचकर शीघ्र एग्रीस्टैक पंजीयन कराएं, ताकि भविष्य में कृषि संबंधी किसी भी सेवा का लाभ लेने में कोई समस्या न हो।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!