

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और प्रधान पाठकों के लिए बड़ी खबर है। लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक स्थानांतरण की सूची जारी कर दी है।महानदी भवन स्थित शिक्षा विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश में 700 से अधिक शिक्षकों और प्रधान पाठकों के नाम शामिल किए गए हैं। आदेश जारी होने के बाद संबंधित शिक्षकों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची में विभिन्न जिलों और स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। लंबे समय से स्थानांतरण की मांग कर रहे शिक्षकों के लिए यह आदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
CG Teacher Transfer List 2026 PDF










