

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति का आदेश जारी हुआ है। राज्य शासन ने विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों कमल कुमार बघेल, छगनलाल लोन्हारे और मनुदाऊ पटेल को संयुक्त संचालक पद पर प्रमोट कर दिया है। आदेश जारी होने के साथ ही तीनों अधिकारी अब नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

सरकार का मानना है कि इन पदोन्नतियों से विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था और मजबूत होगी। तीनों अधिकारी अब संयुक्त संचालक के रूप में विभागीय कार्यों का संचालन करेंगे।











