

मध्यप्रदेश/दतिया: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया है। राज्य में सत्तधारी दल भारतीय जनता पार्टी को उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने दतिया से जीत हासिल कर ली है। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी चुनाव हार गए हैं। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 6025 वोटों से दतिया में जीत हासिल की है।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने दतिया उपचुनाव में आशुतोष तिवारी पर दांव खेला था। वहीं, बीजेपी के आशुतोष तिवारी के खिलाफ कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। आपको बता दें कि दतिया सीट पर पहले बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा दावेदार थे लेकिन बीजेपी ने ऐन मौके पर नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को दे दिया..टिकट कटने की वजह से नरोत्तम के समर्थकों में बेहद गुस्सा था और अब ये दतिया के परिणाम में नजर भी आ रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा दतिया से चुनाव हार गए थे।










