

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशिक्षण अवधि के दौरान इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ) के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।












