

बलरामपुर: कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में 3 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उक्त बैठक में समिति के सभी सदस्यों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने को कहा गया है।











