बलरामपुर: बलरामपुर जिले के   सामरीपाठ पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी झारखंड के लातेहार जिले का निवासी है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई 4 जून 2026 को ग्राम जोगीबांध निवासी नागेश्वर यादव की शिकायत पर की गई।शिकायत में बताया गया था कि डुमरपाठ के पास तीन लोग नौ मवेशियों (गाय, बैल और बछड़े) को बेरहमी से मारते-पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे थे। ग्रामीणों के पहुंचने पर एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान संजय सोनवानी और संजय कोरवा निवासी अमटाही के रूप में बताई तथा फरार आरोपी का नाम सददाम हुसैन निवासी ओरसापाठ, थाना महुआडाइ, जिला लातेहार (झारखंड) बताया।पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को 5 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी सददाम हुसैन की लगातार तलाश की जा रही थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया जा रहा था।इसी क्रम में मुख्य आरोपी सददाम हुसैन ने 30 जुलाई 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद सामरीपाठ पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!