बलरामपुर: जिले में सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात एवं परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी उद्देश्य से जिले में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।इसी कड़ी में वाड्रफनगर में जांच अभियान के दौरान अधिकारियों ने एक मालवाहक पिकअप वाहन को रोककर जांच की। इस दौरान पाया गया कि वाहन का उपयोग नियमों के विपरीत सवारियों के परिवहन के लिए किया जा रहा था। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित पिकअप वाहन के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही वाहन चालक को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

इस दौरान वाहन चालक को जानकारी दी गई कि मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाकर परिवहन करना मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन होने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है।
उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में जांच अभियान निरंतर जारी रहेगी। विशेष रूप से मालवाहक वाहनों में सवारियों के परिवहन, ओवरलोडिंग, बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी ने सभी वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!